गुरुग्राम। निर्वाणा क्रिकेट क्लब के मैदान पर बृहस्पतिवार को ऑसजैग क्रिकेट अकादमी और निश्चय क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें निश्चय अकादमी ने ऑसजैग अकादमी को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर ऑसजैग क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निश्चय अकादमी ने 194 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। संवाद