फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निश्चय अकादमी 4 विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। निर्वाणा क्रिकेट क्लब के मैदान पर शनिवार को स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी और निश्चय क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें निश्चय क्रिकेट अकादमी की टीम ने स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी की टीम को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने 9 विकेट खोकर 204 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निश्चय क्रिकेट अकादमी की टीम ने 37.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी की ओर से यश ने 83 और अमव ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एर्थ और सारांश ने 3-3 विकेट चटकाए। निश्चय क्रिकेट अकादमी की ओर से ओजस ने 53, मंयक ने 34, विराज ने नाबाद 27 रन और सारांश ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने 2 विकेट, बिराज और हीयान को एक-एक सफलता मिली। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यश और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एर्थ को चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें