गुरुग्राम। आरपीआर स्पोर्ट्स कैंपस के मैदान पर शुक्रवार को निश्चय क्रिकेट अकादमी और क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें निश्चय क्रिकेट अकादमी ने क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर निश्चय अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राफ्ट अकादमी की टीम ने 9 विकेट खोकर 196 रन बनाए। क्राफ्ट अकादमी की ओर से संकेत ने 83 रन बनाए, राम कुमार ने 39 रन और सागर ने 20 रन की पारी खेली। निश्चय अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रनवीर ने 3 विकेट, वहीं दिलीप और नरेश को 2-2 सफलताएं मिली। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निश्चय अकादमी की ओर से अनिल ने 128 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, रवि ने 35 रन और सूरज ने 26 रन की पारी खेली। क्राफ्ट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में दीवाकर ने 2 विकेट, राजू ने एक, राम ने एक और दुष्यंत ने एक विकेट लिया। टीम ने 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए और मैच जीत गई। संवाद