फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपार्टमेंट परीक्षा में 117 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 16 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
133 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 117 ने दी परीक्षा
विज्ञापन


गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट एवं अंक सुधार परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। जिले में परीक्षा के आयोजन के लिए सेक्टर 4/7 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को केन्द्र बनाया गया था। इसमें 117 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 16 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार कराया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के इंतजाम भी किए गए थे ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें