फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुबई में बैठे साइबर ठगों के लिए काम करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी की गई राशि में से 70 प्रतिशत राशि दुबई भेजते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दुबई में बैठे साइबर ठगों के लिए काम करने वाले 9 युवकों को साइबर पुलिस पश्चिम ने बुधवार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। ठगी की गई राशि में से अपना 30 प्रतिशत कमीशन काटकर बची राशि को दुबई में भेज दिया करते थे।
यह लोगों को ऑनलाइन कैसीनो खिलाने, रुपये ट्रांसफर करने और स्टॉक मार्केट में निवेश कर रुपये कमाने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटा के चित्रकूट कॉलोनी निवासी लेखराज, रेती मंडी चौराहा निवासी मनीष, अनिल बैरागी, सोनू, दीपक व हिमांशु, जिला बारा के बाेरदा गांव निवासी मनीष, मध्य प्रदेश के जिला रीवा के ओल्ड बस स्टैंड निवासी संस्कार और जिला इंदौर के विजय नगर निवासी गगन पटेल के रूप में हुई है। सेक्टर-109 निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर साइबर पश्चिम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक टैबलेट और 37 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ठगी की गई राशि में से 2.04 लाख रुपये माधव एसोसिएट कंपनी के नाम के बैंक खाते में गए थे। उस बैंक का खाताधारक आरोपी लेखराज मीणा है। आरोपी लेखराज को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि वह बैंक खाता आरोपी मनीष ने आरोपी अनिल बैरागी से 40 हजार रुपये लेकर फर्जी रेंट एग्रीमेंट के आधार पर उससे बैंक खाता खुलवाया था। बैंक खाता खुलवाने के लिए उसे 10 हजार रुपये मिले थे। मनीष ने 40 हजार रुपये अनिल बैरागी से लेकर फर्जी रेंट एग्रीमेंट पर बैंक खाता खुलवाया था। आरोपी अनिल बैरागी ने राजस्थान के जिला कोटा में एक फ्लैट को 15 हजार रुपये में किराए पर लेकर आरोपी संस्कार के साथ मिलकर दुबई में बैठे साइबर फ्रॉड करने वालों के साथ काम करता था। आरोपी ने बताया कि दुबई में बैठे सारे फ्रॉड करने वाले इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर स्टॉक मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लिंक भेजते थे और कभी कभी किसी कसीनो या ऑनलाइन जुआ खिलाने के लिए लिंक भेज उनके व्हाट्सएप ग्रुप में भेज देते थे।
विज्ञापन


वह यह ऑनलाइन गेम खेलने वाले और निवेश करने वालों को प्रलोभन देकर बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करा लेते थे। उन रुपये को वह दुबई भेज देते थे। आरोपी ने बताया कि जो भी साइबर ठगी करते थे उसमें से ठगी गई राशि में से 70 प्रतिशत ये दुबई भेजते थे। वह 30 प्रतिशत का कमीशन अपने पास रखते थे। आरोपी अनिल बैरागी ने बताया कि (गगन पटेल, हिमांशु, दीपक, मनीष मीणा व सोनू) इसके पास कॉल करने, ऑनलाइन गेम खिलाने व बैंक में रुपये ट्रांसफर करने का काम करते हैं। वह प्रत्येक महीने 15 हजार रुपये उन्हें वेतन के तौर पर देता था। साथ में ठगी की गई जितनी जो जितनी राशि ठगी करेगा उसको ठगी के हिसाब से कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें