फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समाधान शिविर में सुनी गईं नौ समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने जनसमस्याओं को सुन कई मामलों का मौके पर किया निपटारा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान किया जाए। इस बार शिविर नौ शिकायतें मिलीं, जिसका मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर राहत देना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि यहां आने वाले हर व्यक्ति की समस्या का सही और संतोषजनक समाधान किया जाए। सभी विभाग पूरी तैयारी के साथ शिविर में आएं और मौके पर ही ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविरों की प्रक्रिया की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और समय-समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। लंबित मामलों पर भी नजर रखी जा रही है ताकि तय समय में उनका समाधान हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं है, उनकी नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को उसकी स्थिति की जानकारी दी जाती रहे। प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना जरूरी है। इस अवसर पर डीडीपीओ नवनीत कौर, एमओ डॉ. अपिला डिप्टी डीईओ गीता आर्या, एक्सईएन आरसी देशवाल, जेई मनोज, जेई गजेंद्र, जेई हिमांशु नागपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें