फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीनियर नेशनल बेसबॉल चैम्पियनशिप में निखिल और स्पर्श को मिला कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी निखिल राणा और स्पर्श आहूजा ने बेसबॉल खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने हरियाणा को 38वीं सीनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप (अमरावती, महाराष्ट्र) में कांस्य पदक दिलाया। टूर्नामेंट में पूरे देश से चुनिंदा टीमें उतरी थीं और मुकाबला बेहद कठिन रहा। ऐसे में हरियाणा टीम के लिए कांस्य पदक जीतना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। निखिल और स्पर्श ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनकी शानदार बल्लेबाजी और सटीक फील्डिंग ने निर्णायक पलों पर टीम का मनोबल ऊंचा रखा। उनके कोच रोहित का कहना है कि दोनों बच्चों ने रोजाना कठिन अभ्यास और अनुशासन के साथ तैयारी की है। उनका यह प्रदर्शन हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें