गुरुग्राम। श्री गुरु द्रोणाचार्य रामलीला क्लब में बुधवार को रामलीला स्थान का भूमि पूजन किया गया। क्लब के डायरेक्टर योगेश ने बताया की दिनांक 22 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। संगठन के प्रधान रविन्द्र कटारिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलाकारों की ओर से रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रामलीला में आने वाले सभी दर्शकों को बैठने के लिए समुचित और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद