फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचगांव में टोल प्लाजा निर्माण प्रक्रिया शुरू करे एनएचएआई : डीएस ढेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के विकास को लेकर प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने ली बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री के शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खेड़कीदौला से पचगांव में स्थानांतरित किए जा रहे टोल प्लाजा की भूमि को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरी की जाए। स्थानीय लोक निर्माण विश्रामगृह के सभागार में प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी मंगलवार को प्रमुख मार्गों को लेकर आयोजित की गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डीएस ढेसी ने कहा कि पचगांव में टोल प्लाजा के लिए भूमि एचएसआईडीसी ने जीएमडीए को और जीएमडीए ने एनएचएआई को ट्रांसफर कर दस्तावेज सौंप दिए हैं। अब एनएचएआई को यह अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर इस कार्य को शुरू करवाना है। इसलिए इस काम में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। यह कार्य एनएचएआई के रेवाड़ी प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तत्वावधान में शुरू किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस मामले को रोड सेफ्टी के एंजेंडा में भी रखा जाए।
विज्ञापन


आईएमटी मानेसर में फ्लाईओवर बनाए जाने के निर्देश दिए गए
डीएस ढेसी ने कहा कि सोहना, फरीदाबाद व जयपुर की ओर जाने वाले रेफरल सड़कों को इस प्रकार से बनाया जाए कि यातायात का आवागमन सुगमता से हो सके। द्वारका एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड को गुरुग्राम शहर में वाहन चालकों की सुविधा के लिए खोल देना चाहिए। इस रोड के कुछ हिस्से में तो ट्रैफिक चल रहा है, बाकी का बंद है। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अभी इस रोड का ऑडिट किया जा रहा है और आने वाले दिनों में जल्दी ही इसको खोल दिया जाएगा। प्रधान सलाहकार ने मानेसर हाई-वे पर आईएमटी के समीप पैदल यात्रियों के लिए एक फ्लाईओवर बनाए जाने के बारे में राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जून तक यहां एक एलिवेटेड रोड बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।

गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का 50 फीसदी काम पूरा
डीएस ढेसी की ओर से गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जीएमडीए ने यह सड़क बनाने के लिए उन्हें करीब 6 किमी का रास्ता दिया है। जिसे साफ कर सड़क को बनाया जा रहा है। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि होंडा चौक से बसई की ओर जाने वाले रास्ते की हालत ठीक नहीं है।सड़क को चौड़ा कर बनाया जाना चाहिए। प्रधान सलाहकार ने भी प्राधिकरण के अधिकारियों को शीघ्रता से उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में शहर में स्ट्रीट लाइटें लगवाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर एनएचएआई के द्वारका पीआईयू मैनेजर मनीष पूरबिया, रेवाड़ी पीआईयू मैनेजर योगेश पाठक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
लंबे समय से हटाने की चल रही मांग

खेड़कीदौला टोल प्लाजा को पचगांव इलाके में केएमपी एक्सप्रेसवे के नजदीक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थानांतरित करने की तैयारी है। इसके लिए करीब 33 एकड़ भूमि एनएचएआई को दी गई है। दो साल पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने पचगांव इलाके में केएमपी एक्सप्रेस-वे के नजदीक टोल प्लाजा बनाने की योजना बनाई थी। उसके मुताबिक 36 लेन का टोल प्लाजा होगा। प्रतिदिन औसतन 70 से 80 हजार वाहन आसानी से निकल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें