फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-103 में कचरा डंपिंग मामले का एनजीटी ने किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने सेक्टर-103 द्वारका एक्सप्रेसवे के पास कचरा डंपिंग से संबंधित स्वतः संज्ञान याचिका का निस्तारण कर दिया है। एनजीटी ने मामले का 4 अगस्त 2025 को स्वतः संज्ञान लिया था। इसमें खाली प्लॉटों पर निर्माण मलबा एवं घरेलू कचरा डाले जाने से स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य जोखिम होने की बात कही गई थी। मामले की सुनवाई अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व डॉ. ए सेंथिल वेल की पीठ द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 18 जनवरी 2026 को दाखिल कार्यवाही रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित भूमि निजी स्वामित्व की है। बीते साल सितंबर में कचरा एवं झुग्गियां हटा दी गई थीं। वर्तमान में स्थल पूरी तरह साफ है। भविष्य में कचरा डंपिंग रोकने के लिए नियमित निगरानी भी की जा रही है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अधिकरण ने माना कि अब किसी अतिरिक्त निर्देश की आवश्यकता नहीं है और आवेदन का निस्तारण कर दिया गया। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि गुरुग्राम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित व्यापक मुद्दे का मामला विचाराधीन हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें