फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 24 मीटर सड़क की मांग, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सोसाइटियों के निवासियों को सेक्टर से मुख्य सड़क तक आने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक्सप्रेसवे से सोसाइटी तक आने के लिए 24 मीटर सड़क नहीं होने से परेशानी होती है। यह समस्या सेक्टर-99 से 115 में बनी सभी सोसाइटियों की है। इस सेक्टरों में करीब 79 सोसाइटियां हैं। करीब एक लाख लोग इस समस्या से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन पिछले कई महीनों से 24 मीटर सड़क की मांग कर रही है। मांग को पूरा करने के लिए एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल यादव से मुलाकात की। उन्हें समस्या से अवगत कराया। वर्तमान में मिट्टी की सड़क होने के कारण बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर ओर जाती है। वहीं, स्ट्रीट लाइट का अभाव होने की वजह से कई बार गढ्डें नहीं दिखाई देते हैं। स्थानीय निवासी भरत नैन ने बताया कि करोड़ों के फ्लैट खरीदने के बाद भी पानी, ड्रेन जैसी बुनियादी समस्यों से जूझ रहें है। वहीं, 24 मीटर सड़क नहीं होने के कारण सोसाइटी में रहने वाले लोगों आवाजाही में दिक्कत होती है। सचिव ने आश्वासन दिया है कि फरवरी 2026 तक डीएक्सपी जीडीए, आरडब्ल्यूए और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच इन मुद्दों के समाधान के लिए एक बैठक आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें