फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सरकारी स्कूल की नवनिर्मित दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन ने भवन निर्माण में गंभीर खामियों का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नवनिर्मित भवन की चार फुट ऊंची और करीब 50 मीटर लंबी दीवार बारिश के चलते गिर गई। दीवार गिरने से विद्यार्थियों में भय का माहौल है, वहीं स्कूल प्रशासन ने भवन निर्माण में गंभीर खामियों का आरोप लगाया है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि भवन निर्माण में ठेकेदार ने भारी लापरवाही बरती है। स्कूल प्रिंसिपल राजबाला ने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी व जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भेजी गई है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने तय समय सीमा में निर्माण की खामियों को दूर नहीं किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले शिक्षा विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया था, जिसमें जेई, एसडीओ सहित विभागीय अधिकारी शामिल थे। टीम ने भवन में कई खामियां पाई थीं और उन्हें सुधारने के लिए एक माह की मोहलत दी थी। लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य नहीं हुआ, जिससे स्कूल प्रशासन में नाराजगी है।

बॉक्स



फर्श में दरारें, परिसर में जलभराव

इमारत के टाइल वाले फर्श में दरारें भी दिखाई दे रही हैं। साथ ही बरसात के चलते स्कूल परिसर में पानी भर गया है, जिसमें मच्छर और गंदगी फैल रही है। इससे विद्यार्थियों की सेहत को खतरा बना हुआ है। लगभग 1300 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है और जगह की कमी के कारण स्कूल दो पारियों में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल प्रधानाचार्य राजबाला ने बताया कि भवन निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें