फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कॉलेज की व्यवस्थाओं से कराया परिचित

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय महाविद्यालय पटौदी में सत्र 2026-27 के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय पटौदी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अनुपमा यादव और डॉ. उषा यादव ने की। प्राचार्या ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के अनुशासन, नियमों और विभिन्न समितियों की जानकारी दी। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ, एंटी रैगिंग, प्लेसमेंट सेल और रेडक्रॉस सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक यमन कुमार ने ओरिएंटेशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स, स्किल एन्हांसमेंट, वैल्यू एडेड कोर्स और अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, परीक्षा प्रणाली और करियर विकल्पों से परिचित कराना है। इस दौरान हर्षित गोयल, शुभम मिश्रा, सिया रसिक, ऋतू कुमारी, कृष्ण कुमार, सोनू कुमारी सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें