फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रसव के दौरान कटा नवजात का हाथ, अस्पताल में हंगामा

Thu, 31 Jul 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल मांड़ीखेड़ा के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन



डॉक्टर एक अस्पताल में दूसरे अस्पताल करते रहे रेफर




संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिला नागरिक अस्पताल मांड़ीखेड़ा में डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से प्रसव के दौरान गंर्भ में पल रहे नवजात का हाथ धड़ से अलग हो गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने आनन फानन में नवजात को नल्हड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नल्हड़ अस्पताल के डॉक्टरों ने शिशु को जिला नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मुकीम निवासी दोहा थाना फिरोजपुर झिरका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को वह अपनी भाभी सरजीना पत्नी शकील की डिलीवरी कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों ने बताया की लड़के का जन्म हुआ है लेकिन उसके हाथ में गलती से कट लग गया है। जब बच्चे के पास जाकर देखा तो पता चला कि लड़के का हाथ धड़ से बिल्कुल अलग है। इस पर ऐतराज जताया तो डॉक्टर गुस्से से आग बबूला हो गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वार्ड से बाहर निकाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन




अस्पतालों में भटकते रहे परिजन

बच्चे के मौसा राहुल खान ने बताया कि शिशु का हाथ कटने के बाद परिजन अस्पतालों में इधर से उधर भटकते रहे लेकिन डॉक्टरों ने कोई मदद नहीं की। जिला अस्पताल के डॉक्टर नल्हड़ हॉस्पिटल में बच्चे के हाथ को जुड़वाने की बात कहकर भेजते हैं तो नल्हड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर जिला अस्पताल में ही इलाज कराने की बात कहकर वापस भेज देते हैं।
विज्ञापन




डॉक्टर ने बनाया कार्रवाई न करने का दबाव
आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परिजनों पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। गलती हो गई तो अब क्या किया जा सकता है। परिवार के लोगों इसका विरोध किया तो डॉक्टर से बहस हो गई। इसके बाद लोगों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया।



वर्जन
मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

संजीव मेहता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट
पीड़ित परिवार से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल बोर्ड से राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, नगीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें