मानेसर। आईएमटी मानेसर स्थित सेक्टर एक रिहायशी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाकर रसोई गैस नए वर्ष से शुरू होगी। घर में उपयोग की जाने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सभी घरों समेत सोसाइटियों व फ्लैटों में भी पहुंचेगी। जिसके लिए प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पूरे सेक्टर में पाइप लाइन डाल दी गई है।
हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने गैस कंपनी को पत्र लिखने के बाद से सभी घरों में पाइप लाइन पहुंचाई जा रही है। एचएसआईआईडीसी ने गैस कंपनी को भुगतान भी कर दिया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी मानेसर सेक्टर एक में गैस पाइप लाइन डालने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। जिसे नए साल के शुरू में ही चालू कर दिया जाएगा।
सेक्टर एक मानेसर में सभी घरों समेत सोसाइटी व फ्लैटों में भी गैस लाइन के माध्यम से सप्लाई की जाएगी। अब सभी घरों में मीटर लगाकर नए साल से गैस सप्लाई होगी। अभी तक सेक्टर एक में सिलिंडर से सप्लाई की जा रही है। पाइप लाइन से सप्लाई चालू करने पर स्थानीय निवासियों को काफी फायदा मिलेगा।
-शशि यादव अध्यक्ष आरडब्ल्यूए सेक्टर एक आईएमटी मानेसर।
एचएसआईआईडीसी ने लोगों की सुविधा देखते हुए गैस कंपनी को भी पत्र लिखा था। जिसकी मंजूरी के बाद पैसे का भुगतान दिया। अब पूरे सेक्टर में पाइप लाइन डाल दी गई है। नए साल में सप्लाई शुरू होगी।
-दिनेश यादव निवासी सेक्टर एक आइएमटी मानेसर।