फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन टोल प्लाजा पर आज रात से टोल की नई दरें होंगी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे, घामडोज और खेड़कीदौला टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को ज्यादा टोल देना होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। आज रात से शहर के तीनों टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू होने जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब एक अप्रैल से पहले के मुकाबले ज्यादा टोल वसूलेगा।



द्वारका एक्सप्रेसवे, घामडोज और खेड़कीदौला टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों को बढ़ी हुई दरों के अनुसार टोल देना होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल पर भी टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस टोल से हर दिन 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, इसलिए इसका असर बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ेगा। यहां हल्के और भारी दोनों तरह के वाहनों के टोल में इजाफा किया गया है। घामडोज टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस रास्ते से भी रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं, जिससे काफी लोगों को अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। वहीं खेड़कीदौला टोल प्लाजा, जो शहर के सबसे व्यस्त टोल में से एक है, वहां भी टोल बढ़ाया गया है। यहां से रोजाना 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। अब वाहन चालकों को यहां भी पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

खेड़कीदौला टोल
पहले की दर

वाहन.. पहले अब

कार, जीप, वाहन - 95 - 100
हल्के व्यवसायिक वाहन - 155 - 160

बस व ट्रक - 330- 335
थ्री एक्सल व्यसायिक वाहन- 360 - 370

बड़ी मशीन - 515 - 530
ओवर साइज वाहन - 630 - 645
-
घामडोज टोल
वाहन... पहले - अब
कार, जीप, वाहन - 125 - 130
हल्के व्यवसायिक वाहन- 205- 210
बस व ट्रक - 430- 440
थ्री एक्सल व्यसायिक वाहन- 470- 480
बड़ी मशीन- 675-690
-
द्वारका एक्सप्रेसवे टोल
वाहन.... पहले- अब
कार, जीप, वाहन- 220- 225
हल्के व्यवसायिक वाहन- 355-365
बस व ट्रक - 745-765
थ्री एक्सल व्यसायिक वाहन- 815-835
बड़ी मशीन- 815- 1465
ओवर साइज वाहन- 1425-1465

बॉक्स
फास्टैग और एनुअल पास की दरों में भी बढ़ोतरी
एनएचएआई ने टोल से जुड़े फास्टैग और एनुअल पास की दरों में भी बढ़ोतरी कर दी है। अब एनुअल पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है। वहीं, टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों के लिए मासिक पास भी 340 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव यह किया गया है कि शहर के तीनों टोल प्लाजा पर अब नकद में भुगतान नहीं लिया जाएगा। यानी वाहन चालकों को टोल देने के लिए फास्टैग का इस्तेमाल करना होगा या फिर कार्ड बनवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें