पहले यह कार्यालय एक पुराने और जर्जर भवन में चल रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। लंबे समय से किराए की इमारत में चल रहा दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम का फर्रुखनगर सब डिविजन कार्यालय अब नए भवन में शिफ्ट होने जा रहा है। नया भवन बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने और विभागीय कामकाज को सुचारू बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
पहले यह कार्यालय एक पुराने और जर्जर भवन में चल रहा था। एक साल पहले उस भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण शुरू किया गया था। इसके बाद विभाग ने अस्थायी रूप से किराए की बिल्डिंग में काम शुरू किया। अब दो करोड़ रुपये की लागत से नया सबडिविजन कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। इस नए भवन के बनने से स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। यहां बिजली से जुड़ी शिकायतों का निपटारा पहले से तेजी से किया जा सकेगा। लोगों को बैठने और अपने काम करवाने के लिए बेहतर इंतजाम होंगे। साथ ही कर्मचारियों को भी काम करने के लिए अच्छा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा, जिससे काम की गुणवत्ता और तेजी दोनों बढ़ेंगी।
वर्जन-
करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, विद्युतीकरण का कार्य नवम्बर 2026 तक पूरा हो जाएगा। -निशांत शर्मा, एसडीओ सिविल, गुरुग्राम