फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-20 के सेक्टर-55 में बनेंगी नई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक तेजपाल तंवर और पार्षद नारायण भड़ाना ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। वार्ड नंंबर-20 स्थित सेक्टर-55 में रविवार क्षेत्र की दो मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस विकास कार्य का शुभारंभ सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और पार्षद नारायण भड़ाना द्वारा किया गया।
विज्ञापन


शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और सड़कों का यह जाल न केवल आवागमन सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा। वहीं, स्थानीय पार्षद नारायण भड़ाना ने कहा कि क्षेत्र को अच्छा बनाने के लिए काम करना हमारा कर्तव्य है और प्राथमिकता भी है। जल्द ही अन्य प्रमुख मार्गों पर भी कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें