फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अखिल पिलानी होंगे नूंह जिले के नए डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले के उपायुक्त विश्राम मीणा का तबादला कुरुक्षेत्र कर दिया गया है। अब नूंह जिले की कमान अखिल पिलानी के हाथ में होगी। उन्हें नूंह जिले के उपायुक्त के साथ-साथ मेवात विकास अभिकरण का सीईओ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। विश्राम कुमार मीणा के तबादले से लोगों में नाराजगी है, लोगों का कहना है कि मीणा न केवल एक अच्छे सुलझे हुए अधिकारी थे, बल्कि उन्होंने मेवात की दर्जनों उन परियोजनाओं को गति देने का काम किया जो पिछले एक दशक से फाइलों में धूल फांक रही थी। हालांकि उनकी सख्ती व बेवाकी कई निचले अधिकारियों को कम पंसद थी, लेकिन आमजन में उनकी पैठ बन गई थी और वो लोगों की समस्याओं को समझकर उनका तुरंत समाधान कराने के लिए तत्पर रहते थे। हालांकि लोगोंको उम्मीद हैं कि आने वाले डीसी भी उनकी तरह बेहतर काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें