संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा ने मिड डे मील की कुकिंग कास्ट राशि के सही उपयोग के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को रसोइया मानदेय, सब्जी, मसाले, और ईंधन जैसी निर्धारित मदों पर ही राशि खर्च करनी होगी। इन निर्देशों का उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
प्रति विद्यार्थी प्राथमिक स्तर पर 6.78 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर पर 10.17 रुपये की कुकिंग कॉस्ट निर्धारित की गई है। निर्देशों में कहा गया है कि उच्च प्राथमिक स्तर पर भोजन की मात्रा और आवश्यक सामग्री अधिक होने के कारण खर्च भी अधिक निर्धारित किया गया है। गुरुग्राम के शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में इस व्यवस्था की निगरानी करने और खर्च का रिकॉर्ड पारदर्शी रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्तर पर निर्धारित मानकों से अलग खर्च पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाएगी।