फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जीएसटी दरें लागू, नई दरों से ही खरीदें सामान : डीसी

सार

गुरुग्राम में केंद्र सरकार ने नई जीएसटी दरें लागू कर दी हैं। डीसी अजय कुमार ने बताया कि 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी और इससे महंगाई नियंत्रित होने के साथ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपभोक्ता व दुकानदार नई दरों के अनुसार ही सामान की खरीद व बिक्री करें सुनिश्चित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। केंद्र सरकार की ओर से नई जीएसटी दरों को लागू कर दिया गया है। इसलिए उपभोक्ता व दुकानदार इन नई दरों के अनुसार ही सामान की खरीद व बिक्री सुनिश्चित करें। यह बातें डीसी अजय कुमार ने जीएसटी की नई दरों के बारे में जानकारी देते हुए कहीं।
विज्ञापन


डीसी अजय कुमार ने बताया कि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 21 सितंबर तक सप्लाई हो चुकी वस्तुओं पर पुरानी दरें ही लागू होंगी। जबकि 22 सितंबर से जारी इनवॉइस या भुगतान पर नई दरें लागू होंगी। उन्होंने बताया कि नई जीएसटी दरों से महंगाई पर अंकुश लगेगा। साथ ही त्योहारों के सीजन में आम जनता को राहत मिलेगी और कर प्रणाली और अधिक पारदर्शी बनेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता बैनर भी शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें