फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह जिले को मिला नया जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद से पदोन्नत होकर आए नरेंद्र कुमार, डाइट प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शिक्षा विभाग ने नूंह जिले के लिए नए जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक फतेहाबाद में उप जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे नरेंद्र कुमार को पदोन्नत कर नूंह का जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। नरेंद्र कुमार शिक्षा विभाग में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं और प्रशासनिक कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। फतेहाबाद जिले में बतौर डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी उनके कार्यकाल को सकारात्मक माना गया है। अब नूंह जिले में उनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। आदेश के अनुसार नूंह में जिला शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। नरेंद्र कुमार को इस रिक्ति के आधार पर पदोन्नति दी गई है। साथ ही उन्हें नूंह जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नूंह की शिक्षा व्यवस्था में चुनौतियां -

नूंह जिले में शिक्षा स्तर को लेकर लंबे समय से चुनौतियां बनी हुई हैं।

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रहती है।

कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी व आधारभूत ढांचे की दिक्कतें भी सामने आती रही हैं।

खासकर बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में लगातार प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें