फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा:::: झज्जर में जू-जित्सु चैंपियनशिप में तावडू के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। प्रदेश के झज्जर जिले में आयोजित एक दिवसीय 7वीं सीनियर हरियाणा जू-जित्सु चैंपियनशिप में तावडू ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। यह चैंपियनशिप जू-जित्सु एसोसिएशन हरियाणा की ओर से 21 सितंबर को देर रात तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से करीब 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


जूडो कोच रमन ने बताया कि 45 किलोग्राम भार वर्ग में सूंध गांव निवासी रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। हालांकि कड़े मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इसी तरह 48 किलोग्राम भार वर्ग में भी सूंध गांव की ही बेटी राखी ने शानदार खेल दिखाया और फाइनल तक पहुंची। फाइनल में जीत दर्ज न कर पाने के कारण वह भी सिल्वर मेडल अपने नाम कर पाईं। जबकि 85 किलोग्राम भार वर्ग में कोटा खंडेवला गांव के ललित राठी ने अपनी कला और दमखम का परिचय देते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की। खिलाड़ियों की सफलता पर सूंध गांव की सरपंच पूनम देवी और कोटा खंडेवला के सरपंच परमवीर राठी ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें