फर्रुखनगर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदपुर, फर्रुखनगर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक परिषद पीटीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राधा कृष्ण पंवार और उप प्राचार्य पवन कुमार ने की। इस अवसर पर फर्रुखनगर, गुड़गांव, पटौदी और सोहना ब्लॉक के विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई पीटीसी कमेटी का विधिवत गठन किया गया। यह कमेटी आगामी सत्र में विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के बीच सेतु का कार्य करेगी। बैठक के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य पवन कुमार ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद