फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कथक के जरिये दिखाई पार्वती की तपस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में रिनी म्यूजिक एंड डांस स्कूल की ओर से 25वें वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर तपः-सिद्धि नामक कथक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें पार्वती के रूप में सती के पुनर्जन्म से लेकर भगवान शिव को प्राप्ति विस्तारपूर्वक बताया गया। इसमें उनकी कठोर तपस्या और अटूट भक्ति की कहानी को कथक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री गुरु शोवना नारायण रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद गणेश वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। नृत्य-नाटिका में रिनी म्यूजिक एंड डांस स्कूल के करीब 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें