फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ईवी कंपोनेंट क्षेत्र में एमएसएमई को मिले कारोबार के नए अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर में आयोजित विक्रेता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन भी जारी रही प्रदर्शनी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानेसर में आयोजित ईवी कंपोनेंट्स विक्रेता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन भी प्रदर्शनी जारी रही। प्रदर्शनी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बड़े उद्योगों, मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) और सरकारी संस्थानों से जोड़ने के साथ उनके उत्पादों के प्रदर्शन और संभावित खरीदारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिला।

प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योग संघों के सदस्यों, औद्योगिक इकाइयों और स्थानीय उद्योग प्रतिनिधियों ने पहुंचकर ईवी क्षेत्र से जुड़े उत्पादों और तकनीकों की जानकारी ली। इस दौरान कंपोनेंट निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के बीच उत्पाद क्षमता, औद्योगिक जरूरतों और संभावित कारोबारी सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कई प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वहीं, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के प्रतिनिधियों ने उत्पादों से जुड़े मानकों और गुणवत्ता संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी दी। दोपहिया वाहन क्षेत्र से याकुजा और प्रसुवी मोटर्स समेत अन्य ओईएम ने भी प्रदर्शनी में भाग लिया।

इसके अलावा माई इलेक्ट्रिक कार्ट और बैटरी क्षेत्र की लिवगार्ड समेत कई कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इससे ईवी इकोसिस्टम के विभिन्न हिस्सों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, कंपोनेंट, बैटरी और संबंधित उत्पादों को एक ही मंच पर देखने और समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन


मानेसर इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन (एमआईडब्ल्यूए) सहित विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि भी प्रदर्शनी में मौजूद रहे। स्थानीय उद्योग प्रतिनिधियों ने कंपोनेंट निर्माण इकाइयों से बातचीत कर उनकी उत्पाद क्षमता और अपनी औद्योगिक जरूरतों के बारे में जानकारी साझा की। इससे स्थानीय उद्योगों और ईवी कंपोनेंट निर्माताओं के बीच संभावित कारोबारी संबंध विकसित करने की दिशा में पहल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें