फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आपसी कहासुनी में ताऊ पर हवाई फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांडसा गांव में बीती 23 अप्रैल की रात आपसी कहासुनी के बाद अपने ताऊ पर हवाई फायरिंग करके जान से मारने की धमकी देने के मामले पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान खांडसा गांव के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में ताऊ ने बताया कि कि 23 अप्रैल की रात वह परिवार सहित घर लौटे थे। घर के पीछे वाहन खड़ा करने गए तो भतीजे सन्नी ने हवाई फायर कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में सेक्टर-37 थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि 23 अप्रैल को ताऊ और भतीजे के बीच में कहासुनी हुई थी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उस पर शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला गुरुग्राम में पहले भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पहले भी गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। 24 अप्रैल को आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें