फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेहोश कर चोरी करने वाला नेपाल मूल का आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से हुआ घायल, रुपयों का लालच देकर चोरी कराने की वारदात को देता था अंजाम
विज्ञापन


फेसबुक पर नाम बदलकर घरों में काम करने वाले युवकों और युवतियों के साथ करता था दोस्ती
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने घरेलू सहायकों के साथ मिलकर चोरी करने वाले नेपाल मूल के आरोपी जगत बहादुर को मुठभेड़ के बाद काबू किया। आरोपी नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करते थे, जिसके बाद ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी फेसबुक पर अपना नाम बदलकर घरों में काम करने वाले नेपाल मूल के युवकों व युवतियों के साथ दोस्ती कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल, एक कारतूस, बैग में लोहा काटने का कट्टर, प्लास, पेचकश और घटनास्थल से छह खाली कारतूस बरामद किए।
अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम को ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-53 के पास नेपाल मूल का एक युवक घूमता दिखाई दिया। जब पुलिस ने युवक को रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। यह गोली पुलिस की सरकारी गाड़ी पर लगी। पुलिसकर्मियों ने युवक को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपी ने फिर से पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक फायर आरोपी के पैरों में किया तो गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से युवक घायल हो गया और पुलिस टीम ने उसको काबू कर लिया।
विज्ञापन


युवक ने अपनी पहचान कैलाली (नेपाल) के वार्ड-9 टिकनपुर निवासी जगत बहादुर (35 वर्ष) के रूप में कराई। गोली लगने से घायल होने पर युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीमों को बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। आरोपी जगत बहादुर द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस टीम पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने पर उसके खिलाफ सेक्टर-53 थाने में बीएनएस व शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया।

फर्जी आईडी बनाकर करता था काम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी आईडी से ऐसे लोगों (नेपाल के लड़के व लड़कियों) से दोस्ती करता था, जो भारत में किसी के घर में रहकर नौकरी कर रहा हो। उनसे दोस्ती करने के बाद वह भारत आता और उन दोस्तों के साथ मिलकर मकान मालिक व उसके घरवालों को किसी पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता है। इसके बाद घरों व फ्लैटों से चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने के बाद सामान को टैक्सी में रखकर वापस नेपाल ले जाता है। फिर नए फर्जी नाम से दूसरे लोगों से दोस्ती करता और चोरी की वारदातों को अंजाम देता। आरोपी ने पिछले साल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुंबई में करीब 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

नौै अगस्त को ही जेल से आया था बाहर

आरोपी जगत बहादुर को कैलाली (नेपाल) की पुलिस ने 14 जुलाई 2025 को इसकी महिला साथी बबीता के साथ भारत से चोरी करके ले जाए गए सामान को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जिला जेल कैलाली (नेपाल) में उसे जेल भेजा गया। आरोपी नौ अगस्त को नेपाल जेल से बहार आया था। जेल से बाहर आते ही 11 अगस्त को भारत में अगली वारदात को अंजाम देने के लिए निकल गया था। वह गुरुग्राम में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन एक सूचना के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने जगत बहादुर को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया।



आरोपी पर दर्ज हैं मामले

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उसके खिलाफ घरों में चारी करने की वारदातों को अंजाम देने का एक मामला गुरुग्राम में, एक मामला पंजाब में और दो मामले उत्तराखंड में दर्ज हैं। वहीं, इसके खिलाफ चोरी का सामान बेचने के संबंध एक मामला नेपाल में और एक मामला मुंबई में दर्ज है।
विज्ञापन



मुठभेड़ में कुल छह राउंड फायर हुए थे। इनमें चार राउंड आरोपी जगत बहादुर ने और दो फायर पुलिस की ओर से किए गए थे। आरोपी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी से उसके अन्य साथियों और वारदातों के बारे में पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें