फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश से नेहरू स्टेडियम जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में बृहस्पतिवार को लगातार बारिश से नेहरू स्टेडियम की खेल गतिविधियां रुक गईं। स्टेडियम परिसर में जलभराव और पेड़ गिरने से 8 से 10 खेलों के खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार को सुबह और शाम दोनों सत्रों में सरकारी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण नहीं हो सका। यहां हॉकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और हैंडबॉल सहित कई खेलों का नियमित प्रशिक्षण होता है। मैदानों में पानी भरने से खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना सुरक्षित नहीं रहा। प्रशिक्षकों ने कहा कि शुक्रवार तक पानी न निकलने पर अभ्यास शुरू करना संभव नहीं होगा, जिससे आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर असर पड़ेगा। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि पानी निकालने का कार्य शुरू हो गया है। जल निकासी के लिए नगर निगम को भी शिकायत भेजी गई है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मैदान सुरक्षित होने पर ही प्रशिक्षण दोबारा शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें