गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने छह अगस्त को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उन्होंने लगातार हो रही बारिश के बीच जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मानसून में जलभराव न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने सेक्टर-10 स्थित अल्पाइन स्कूल रोड का निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूर्व वर्षों में यहां गंभीर जलभराव होता था। संवाद