फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के पानी में डूबी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के पानी में डूबे दावों के बचाती नजर आई निगम टीम
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाइवे से लेकर पुराने शहर तक जलभराव के कारण रेंगते दिखाई दिए वाहन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में सोमवार की सुबह हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। शहर की सड़कों पर बारिश के पानी में प्रशासनिक लापरवाही डूबती दिखाई दी। जिला प्रशासन के जलभराव नहीं होने के दावे तैरते और नगर निगम की रिस्पांस टीम उन्हें बचाती नजर आई। बारिश के कारण दिल्ली-जयपुर हाइवे से लेकर पुराने शहर में वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद हालात सामान्य हुए। दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज आंधी भी चली।
सबसे अधिक परेशानी एमजी रोड के सेक्टर-15 को जोड़ने वाले मार्ग पर हुआ। चंदन नगर के आगे बना मॉल में पानी घुसने की कगार पर था। इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी निकाला। इसके साथ ही पुलिस लाइन में जलभराव हुआ। बस अड्डे और नागरिक अस्पताल के पास पानी लगा हुआ था। इससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बादशाहपुर क्षेत्र में भी वजीराबाद से लेकर बादशाहपुर तक जगह-जगह जलभराव रहा। बाबा प्रकाशपुरी चौक से लेकर सेक्टर-चार व सात चौक के पास सर्विस रोड, लक्ष्मण विहार, राजेन्द्रापार्क, तिकोना पार्क, कादीपुर, बसई इन्क्लेब, गढ़ी, पटौदी रोड के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


प्लॉट में जमा सीवर का पानी बना परेशानी
गेटवे सोसाइटी के पास कई महीनों से एक प्लॉट में सीवर का पानी डाला जा रहा था जो बारिश के दौरान परेशानी का कारण बन गया। इससे रोड के चारों तरफ गंदा पानी भर गया। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। यहां पास में करीब दो सोसाइटी और एक गांव बसा हुआ है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सीवर लाइन भी पूरी नहीं डाली गई है। गुड़गांव गेटवे सोसाइटी के निवासी कर्मबीर सिंह, मयंक अग्रवाल, अभिनव और बजघेड़ा के निवासी ऋषि राणा ने बताया कि सोमवार सुबह से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

इन इलाकों में हुआ जलभराव

सुबह हुई बारिश के बाद राजेंद्र पार्क, दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-9, 75, सेक्टर-4 की आंतरिक सड़कों, चौमा रोड, विष्णु गार्डन और सेक्टर-5 रेलवे रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगहों पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन बंद हो गए और कई जगहों पर जाम लग गया। नागरिकों का कहना है कि निगम हर साल करोड़ों रुपये नालों की सहाई फूंकता है, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था में ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

-
बारिश के पानी के से होने वाले जलभराव को दूर किया जाता है। जिस प्वाइंट पर काम चल रहा है। उसे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जलभराव से परेशानी न हो इसके इंतजाम और सघन किए जा रहे हैं। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें