गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बृहस्पतिवार को निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि शिकायतों के समाधान में कोताही बरतने अथवा बिना किसी ठोस कारण के शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ समाधान किया जाए। ब्यूरो