फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : निगमायुक्त

विज्ञापन
स्वामित्व योजना को लेकर राजस्व विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक। स्त्
विज्ञापन
हर वार्ड में बनेगी विशेष टीम, रोजाना तीन बार होगी निगरानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम ने बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती शुरू कर दी है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने साफ कहा है कि प्रदूषण रोकने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खुले में कूड़ा, आग लगाने और निर्माण से धूल फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को मैदान में उतरकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हर वार्ड में विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए। ये टीमें अपने क्षेत्र में नियमित जांच करेंगी और प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखेंगी। हर टीम में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी को जिम्मेदारी मिलेगी। सहायक सफाई निरीक्षकों (एएसआई) को अपने वार्ड और गांवों में रोजाना कम से कम तीन बार दौरा करने को कहा गया है। वे खुले कूड़े, आग, निर्माण मलबे और सड़कों की धूल की जांच करेंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधित एएसआई जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक कचरा खुले में डालने पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों को सड़कों और गलियों की अच्छी सफाई कराने के निर्देश दिए गए। औद्योगिक कचरे को खुले में डालने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। यदि कोई वाहन औद्योगिक कचरा डालते पकड़ा गया तो अधिकतम राशि का चालान होगा। वाहन जब्त कर संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। आयुक्त ने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और खुद भी निगम क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने को कहा।

स्वामित्व योजना को लेकर राजस्व विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक। स्त्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें