फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाई व्यवस्था में लापरवाही, दो एजेंसियों पर 1.30 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जोन-4 के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार निगरानी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जोन-4 के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया और सफाई में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए।

संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में गांव वजीराबाद ढाणी रोड, सेक्टर-52 और सेक्टर-57 सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 40 स्थानों पर कचरा पड़ा पाया गया। सफाई कार्य में लापरवाही और निर्धारित मानकों का पालन न करने के चलते संबंधित एजेंसी वाईएलवी एसोसिएट्स पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सेक्टर-29 स्थित अप्पू घर के सामने, फायर स्टेशन और पुलिस स्टेशन के गेट के पास, सेक्टर-28 के जनरल दयाल पार्क के निकट और सेक्टर-55 व सेक्टर-56 के 20 स्थलों पर भी कचरा पड़ा हुआ पाया गया। इस लापरवाही के चलते केसी इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित एजेंसियों को तय मानकों के अनुसार कार्य करना अनिवार्य है। आगे भी इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें