फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET : परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक दून से गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/देहरादून

सार

धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों गंगाधर देहरादून और मसूरी घूमने आया था। तभी सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पुलिस को गत 25 जून को सूचना आई थी कि गुरुग्राम का गंगाधर देहरादून घूमने आया है। पुलिस ने गंगाधर के संबध में जानकारी जुटाई और उसे मसूरी जाते हुए पकड़ लिया। उस वक्त गंगाधर का परिवार भी साथ था। मौके पर सीबीआई और महाराष्ट्र पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंगाधर को सीबीआई देहरादून शाखा के सुपुर्द कर दिया गया था। उधर सीबीआई सूत्रों ने यहां हुई पूछताछ के बारे में बताने से इन्कार कर दिया, उनका कहना है कि मामला दिल्ली ब्रांच का है।

पेपर लीक मामले में बिहार के लोगों से था संपर्क में
आरोप है कि गंगाधर बिहार के कुछ लोगों के संपर्क में था और उसने पेपर लीक कराने में मुख्य भूमिका निभाई है। सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। हाल ही में बिहार के पटना की एक कोर्ट ने मामले के दो आरोपियों बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें