फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : 18 केंद्रों पर 6,672 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने चार मई को होने वाली नीट परीक्षा के संदर्भ में की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 4 मई को प्रदेशभर में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए गुरुग्राम जिले में सबसे अधिक 6,672 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उपायुक्त (डीसी) ने नीट परीक्षा के संदर्भ में आज प्रशासनिक अधिकारियों और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीटीएम रविंद्र कुमार, एसीपी सुशीला, हिपा की ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन) ज्योति नागपाल, डीईओ इंदु बोकेन, सिटी कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार यादव, सभी नोडल अधिकारी और केंद्रों के सुपरिटेंडेंट उपस्थित रहे। बैठक में डीसी ने कहा कि परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। प्रशासनिक दृष्टिकोण से हर पहलू पर सावधानी बरती गई है, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी और लॉग बुक का संधारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने तक लॉगबुक नियमित रूप से भरी जाए और उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थी समय पर केंद्रों तक पहुंच सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। दरअसल, हरियाणा में इस बार नीट परीक्षा के लिए कुल 162 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 60,687 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम में सर्वाधिक परीक्षार्थियों के कारण यहां सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें