गुरुग्राम। स्पेशल ओलंपिक भारत में गुरुग्राम के गांव कन्हाई की रहने वाली दिव्यांग बेटी नीरू ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीरू ने 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। नीरू सेक्टर-46 स्थित विश्वास स्कूल की छात्रा है। दिव्यांग होने के बावजूद नीरू ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। परिवारजनों और शिक्षकों ने नीरू को बधाई देते हुए कहा कि वह अन्य दिव्यांग बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। संवाद