गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर सभी स्कूलों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले हर स्कूल को अपना स्टाफ स्टेटमेंट अपडेट करना अनिवार्य होगा। बोर्ड के अनुसार, सभी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्यों को स्कूल से जूड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों को सभी प्रकार के अवकाश, पदोन्नति, स्थानंतरण, निजी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी शामिल है। साथ ही बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्टाफ स्टेटमेंट में कोई गलती या अधूरी जानकारी पाई जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय की होगी। यह प्रक्रिया बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 9 फरवरी से 11 फरवरी तक पूरी की जाएगी। संवाद