फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ड्रोन से किया नीम के तेल का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फर्रुखनगर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय समेकित नाशी जीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र, दिल्ली के कृषि वैज्ञानिकों का प्रतिनिधिमंडल फर्रुखनगर के ताजनगर गांव में पहुंचा। यहां पर ड्रोन के इस्तेमाल से प्याज, खीरे, चने, लोबिया और गेंदे की फसल पर नीम के तेल का छिड़काव करके दिखाया।
विज्ञापन

ड्रोन प्रदर्शन की कमान केंद्र से आये कृषि वैज्ञानिक और नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कनौजिया जो कि ड्रोन पायलट भी है, ने संभाली। उन्होंने ड्रोन उड़ाकर इससे संबंधित तकनीकी जानकारी को किसानों के साथ साझा किया। डॉ. सुमित्रा अरोड़ा और डॉ. महेंद्र सिंह यादव ने भी किसानों के साथ जानकारी साझा की। गांव के सरपंच शिवताज, कैप्टन रणधीर सिंह, मुख्य अध्यापक रामकिशन, नंबरदार रोहतास, बालकिशन यादव, अजित सिंह, कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश, रामबीर, भूरा, विजय आदि किसानों ने सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें