फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी सेक्टर-आठ कंपनी में आग लगने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

कंपनी में शिफ्ट छोड़ने के बाद लगी आग, कोई कर्मचारी घायल नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-8 स्थित निजी कंपनी में बृहस्पतिवार रात को अचानक से आग लग गई। रात के समय आग की लपटे दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र समेत कंपनियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कंपनी से धुएं का गुबार आसमान में छाया देकर और आग की कई किलोमीटर दूर तक लपटे देखने से लोग सहम गए।
आईएमटी सेक्टर-8 प्लाट नंबर-263 में अगोत्रा इंटर प्राइजेज कंपनी से अचानक रात करीब 8 बजे आग की लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। आग की सूचना आईएमटी स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन को दी गई। तत्काल ही दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दो गाड़ियां गुरुग्राम सेक्टर-37 व 29 से मंगवाई। दो गाड़ियां होंडा व मारुति कंपनी से बुलानी पड़ी। कुल करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कंपनी में रखा सामान जलकर राख हो गया। कंपनी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कंपनी में आग लगने की सूचना करीब 8 बजकर 10 मिनट पर उन्हें दी गई। जिसके तुरंत बाद फायर स्टेशन में खड़ी दोनों गाड़ियों को मौके लिए रवाना कर दिया। कंपनी में आग की बार-बार सूचना मिलने पर मारुति व होंडा कंपनियों की गाड़ियों को भेज दिया। इसके अलावा गुरुग्राम से भी दो गाड़ियां बुलानी पड़ी।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर मौके पर ही कंपनी के टीन शैड में रखे सामान में लगी आग को काबू करना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में बरसात के मौसम में पसीना बहाना पड़ा। रात को 9 बजकर 50 मिनट पर कंपनी से सभी गाड़ियां आग पर पूर्णतया काबू पाने के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर थाना पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी है। कंपनी में आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंपनी में आग लगना शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि कंपनी में आग शिफ्ट छूटने के बाद लगी। जिससे कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें