फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंखों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। निजी अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेंद्र आहूजा ने बताया कि दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, बारूद और धुआं आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। थोड़ी सी लापरवाही से आंखों में गंभीर चोट लग सकती है और कई बार आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

पटाखे जलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सुरक्षा चश्मे का इस्तेमाल करें। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। धुएं से बचने के लिए अधिक प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से बचें। आंखों में जलन या खुजली होने पर उन्हें रगड़ें नहीं। धुएं से हल्की परेशानी होने पर साफ पानी से आंखें धो सकते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप या घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें