फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनसीसी कैडेट्स को सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर चल रही 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न सैन्य एवं व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण देने के लिए हरियाणा फायर ब्रिगेड के फायर सेफ्टी ऑफिसर नरेंद्र सिंह यादव एवं लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह की टीम ने कैडेट्स को अग्निशमन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। कैडेट्स को प्रशिक्षकों ने सैन्य जीवन में इनका विशेष महत्व होता है तथा सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल एसके कौशिक ने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें