फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नवोदय विद्यालय परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा छह में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 13 दिसंबर शनिवार को प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण पंवार ने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट [https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/](https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/) या [https://navodaya.gov.in/](https://navodaya.gov.in/) से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा के दिन मूल प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अथवा अन्य मान्य परिचय पत्र अवश्य लेकर आएं। सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे 13 दिसंबर को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक पहुंच जाएं। प्रधानाचार्य पंवार ने यह भी कहा कि अभिभावक अपने बच्चे की सभी जानकारी जैसे शहरी या ग्रामीण वर्ग, जन्मतिथि, आरक्षण श्रेणी आदि प्रवेश पत्र से मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो अभिभावक 10 दिसंबर 2025 तक जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर में आवेदन जमा करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें