फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला जाट मंच का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला जाट मंच का प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरुग्राम। राष्ट्रीय महिला जाट मंच की महिलाओं ने कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को राजीव चौक से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों में बदलाव करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं खुद ही ट्रैक्टर चलाकर लघु सचिवालय तक नारेबाजी करती हुई पहुंची। महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला जाट मंच की संस्थापक रमा राठी ने बताया कि किसानों की फसल का न्यूनतम निर्धारित मूल्य मिलना चाहिए, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होनी चाहिए और मंडियों का नवीनीकरण होना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय महिला जाट मंच की अध्यक्ष शर्मिला रोज ने कहा कि हमारा आंदोलन हमारे किसान भाइयों को एक संदेश है। इस जंग में वे अकेले नहीं, हम किसान पुत्रियां भी उनके साथ हैं। इस दौरान मंच की उपप्रधान डॉ. पुष्पा धनखड़, नीलम गुलिया, आशा राठी, मंजू देशवाल, गीतिका खत्री, सुमन हुड्डा, डॉ. सुनीता कटारिया, डॉक्टर सोनू बल्हारा, उर्मिला डबास, सुदेश डबास, सविता कटारिया और सुनीता मलिक आदि भी मौजूद थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें