फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैप का अनुपालन कराने के लिए टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रैप का अनुपालन कराने के लिए टीमों का गठन
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन व संबंधित विभागों की तरफ से अब विभिन्न तरह की कवायदें शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर निगम के द्वारा भी ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस ऐक्शन प्लान) के दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। नगर निगम की मेयर मधु आजाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि गठित की गई टीमें अपने-अपने क्षेत्र में कूड़ा जलाने वालों, कूड़ा डालने वालों, मलबा डालने वालों, बिना ढके निर्माण सामग्री रखने एवं ट्रांसपोर्ट करने वालों समेत निर्माण गतिविधियों में पर्यावरणीय नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगी। अधिकारियों को पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई है। कार्रवाई के क्रम में दोषियों पर भारी जुर्माना व एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें