फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान कराना है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में लोक अदालत आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा के नेतृत्व में मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी और जमानती फौजदारी मामलों की सुनवाई होगी। श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल और राजस्व संबंधी मामले भी सुलझाए जाएंगे। निशा ने आमजन से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें