फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुबह से ही उमस ने किया लोगों को परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। तीन दिन तक हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम फिर बदल गया। चार दिन बाद सुबह से तेज धूप निकली, जिसके साथ दिनभर उमस बनी रही। उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बीते दो दिनों से मौसम में ठंडक बनी हुई थी, लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से उमस में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें