फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भारोत्तोलन में नंदिनी का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 86 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

- चार से सात दिसंबर तक भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की भारोत्तोलक और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नंदिनी का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में 86 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

अब नंदिनी चार से सात दिसंबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उनके चयन से कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। कॉलेज प्रशिक्षक सतीश यादव ने बताया कि नंदिनी लगातार मेहनत और लगन से अभ्यास कर रही हैं। उत्तर क्षेत्र प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। अखिल भारतीय स्तर पर चयन उनकी मेहनत का परिणाम है। उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें