सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित पोस्टर मेकि?
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा समिति द्वारा दो दिवसीय अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर बनाओ , निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिता शामिल रहीं।
महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. सत्यमन्यु यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा व यातायात संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। हम सभी जब यातायात नियमों का पालन करेंगे, तभी बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नमन, सुनील व चेतन ने प्रथम स्थान, अदिति, मुस्कान व पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन में निधि ने प्रथम, जागृत ने द्वितीय व निकिता ने तृतीय स्थान, निबंध लेखन में नेहा कुमारी ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय व निकिता ने तृतीय और पोस्टर मेकिंग में नीति सिंह ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. अंजना शर्मा, भावना, ललिता गौड़ और रोहित शर्मा मौजूद रहे।