फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नैतिक ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी में आयोजित हो रही है राज्य स्तरीय स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भिवानी में आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ी नैतिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग के 66 से 69 किलोग्राम भार वर्ग में नैतिक ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। नैतिक ने पूरे मुकाबले में अच्छे पंच लगाए और अपनी रणनीति से प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। प्रशिक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि नैतिक ने प्रतियोगिता के लिए काफी समय से नियमित अभ्यास किया था। उसने मेहनत और लगन से तैयारी की, जिसका परिणाम उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि नैतिक में आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ और साथी खिलाड़ियों ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें